फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नशे में घर पहुंचे पति को पत्नी नहीं मिली तो मासूम बेटी को पीटा, बेहोश

विज्ञापन
फोटो-3- घर के बाहर मौजूद परिजन व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। चौकी क्षेत्र के गांव गुरखुन्दा में शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में घर पहुंचे पति काे पत्नी नहीं मिली तो उसने मासूम बेटी को पीट दिया। बेहोश बच्ची को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। अब उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

गांव गुरखुंदा निवासी सुवेंद्र जाटव का पत्नी सुमन के साथ भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। सुवेंद्र शराब का लती है, आए दिन नशे में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था। शुक्रवार सुबह उसने अपना मोबाइल फोन गिरवी रखा और उससे मिले रुपये की शराब पी ली। इसके बाद घर पहुंचा वहां पत्नी को आवाज दी, पत्नी के न मिलने पर आरोपी पति ने मासूम बेटी को थप्पड़ जड़ते हुए पीट दिया। इससे बेटी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।
घर पर पहुंची पत्नी व अन्य परिजन मासूम को गंभीर हालत में सीएचसी अछल्दा ले गए। वहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद मासूम को होश आ गया। अब उसकी हालत में सुधार है। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-3- घर के बाहर मौजूद परिजन व ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें