औरैया। गेहूं की खरीद में प्रगति लाने के लिए शासन ने नए निर्देश जारी किए है। अब मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी। इस संबंध में क्रय केंद्र प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं व ग्राम प्रधानों से वार्ता करेंगे।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि जिस ग्राम में ज्यादा गेहूं क्रय की संभावना हो, वहां मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से पंचायत भवन में गेहूं क्रय किया जाएगा। वहीं से क्रय गेहूं भारतीय खाद्य निगम डिपो पर प्रेषित किया जाएगा। मोबाइल क्रय केंद्र का संचालन करने वाली टीम गांव के सार्वजनिक स्थल पंचायत भवन व उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूं क्रय संपादित करेगी।
जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर सभी क्रय केंद्र प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं व ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में विभिन्न गांवों में चौपाल आयोजित कर कृषकों को गेहूं विक्रय के संबंध में जानकारी भी दी जा रही है। अभी तक 25 गांव में चौपाल लगी है। अभी तक 13 क्रय केंद्रों पर 58.25 मीटर टन की खरीद हुई है।
इन नंबरों पर दे सकते हैं किसान सूचना
हेल्पलाइल नंबर कलेक्ट्रेट - 05683-249660, 249661
जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय- 05683- 249668
जिला खाद्य विपणन अधिकारी मोबाइल न. - 7839564991