फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की स्पार्किंग से गेहूं की फसल राख

Sat, 15 Apr 2017 12:04 AM IST
औरैया
विज्ञापन
लाइन के नीचे से गट्ठरों को हटाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहायल थाना क्षेत्र के गांव शिवगंज में खेतों से निकली एचटी लाइन में स्पार्किंग होने लगी। इससे खेतों के पास कटे पड़े गेहूं के गट्ठरों ने चिंगारी से आग पकड़ ली। आसपास के किसानों ने मशक्कत कर आग बुझाई। इससे आसपास की फसल बच गई। तब तक कई गट्ठर जलकर राख हो गए थे।
विज्ञापन


गांव शिवगंज में सुंदर खां पुत्र बबुद्दी के खेतों से एचटी लाइन निकली है। खेतों में गेहूं की फसल कटी रखी थी। शुक्रवार की दोपहर एचटी लाइन में  स्पार्किंग शुरू हो गई। स्पार्किंग से चिंगारी गट्ठरों पर गिर गई।

इससे गेहूं के गट्ठरों में आग लग गई। आग की लपटें देख खेतों पर काम कर रहे किसान बाल्टियों से पानी भरकर डालने लगे। किसानों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक सुंदर खां के कई गट्ठर जलकर राख हो गए। आसपास के किसानों के रखे सैकड़ों गट्ठर जलने से बच गए। किसानों ने खेतों से गेहूं के गट्ठर हटाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने बताया कि एचटी लाइन जर्जर होने से स्पार्किंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें