फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दो घायल

Sat, 15 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला/औरैया
विज्ञापन
हादसे के बाद का हाल
विज्ञापन
बलनपुर गांव के निकट तिर्वा-बेला मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक ट्रक ने पीछे से बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग उछलकर दूर जा गिरे। इनमें से एक की मौके पर मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। सूचना पर करीब एक घंटे के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ लेने की जानकारी दी तो लोगों ने जाम खोला। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


औरैया जिले के विधूना कोतवाली के डाहरियापुर गांव निवासी महिपाल सिंह पाल (45) पुत्र किशोरीलाल पाल अपनी बाइक से गांव के आलोक कुमार (25) पुत्र ब्रह्मपाल व अतुल कुमार (22) के साथ विधूना से तिर्वा आ रहे थे। वह तिर्वा कोतवाली के गांव रामपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शाम करीब सात बजे ये लोग तिर्वा-बेला मार्ग पर बलनपुर गांव के सामने पहुंचे  ही थे कि उमर्दा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी और भाग निकला।

टक्कर से महिपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आलोक व अतुल घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उधर, दुर्घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने तिर्वा-बेला मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे बाद कोतवाली से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने जाम लगाए लोगों को बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर लोगों ने जाम खत्म कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। तिर्वा कोतवाली में आलोक कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाइक चालक महिपाल हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें