दिबियापुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के 41वें दीक्षांत समारोह में विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के तीन मेधावियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेडल प्रदान किए।
शनिवार को महाविद्यालय पहुंचे इन मेधावियों का सम्मान किया गया। विवि में हुए समारोह में राज्यपाल द्वारा बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा शिवानी प्रजापति को कांस्य पदक मिला। गणित विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर उन्हें हीरालाल खन्ना स्वर्ण पदक से भी नवाजा गया। इसी कक्षा की स्नेहा शुक्ला को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कांस्य पदक प्रदान किया गया।
समाजशास्त्र के विद्यार्थी मनु यादव ने एमए में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें स्वर्गीय विश्वनाथ सेठ स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। शिवानी और स्नेहा ने शिक्षक बनकर समाज की सेवा करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि बगैर उत्कृष्ट शिक्षक के कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता है।
इस मौके पर प्राचार्य प्रो. इकरार अहमद, डॉ. रीना आर्य, डॉ. इफ्तिखार हसन, डॉ. संदीप ओमर, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. आलोक यादव, डॉ. महेंद्र तिवारी, डॉ. मृदुल पांडे, डॉ. यश कुमार, डॉ. निकिता अग्रवाल व श्याम नारायण मौजूद रहे।(संवाद)
-
विजेता खिलाड़ियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित
दिबियापुर। जनपद स्तरीय खेलकूद और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। कानपुर स्थित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में खिलाड़ियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों के साथ विद्यालय प्रबंधक गुरु नारायण अग्रवाल, प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता, आचार्य ऋषि और प्रीति ने बधाई दी है। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में पीयूष, कृष्णा, ईशू, चंचल, वरुण, सत्यम, हरिओम, वैष्णवी, अनुष्का, कृतिका व निबंध में राधा शामिल हैं। (संवाद)
फोटो-22- महाविद्यालय में सम्मानित किए गए मेधावी।संवाद