फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेधावियों का स्वागत, स्कूल से लेकर घर तक उत्साह

Sat, 26 Apr 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी बेटियों को सम्मानित करते स्कूल के प्रधानाचार्य। - फोटो : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी बेटियों को सम्मानित करते स्कूल के प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मेधावियों को सम्मानित करने का दौर दूसरे दिन शनिवार को भी चलता रहा।
विज्ञापन

मेधावियों के घर से लेकर स्कूलों में शिक्षक व अभिभावकों ने माला पहनाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। आगे की पढ़ाई व भविष्य को सही दिशा देने पर भी मंथन चला।
दिबियापुर कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने मेधावियों का सम्मान किया। अभिभावकों की भी सराहना की। अच्छे रिजल्ट को लेकर शिक्षकों का अभिवादन किया। वहीं सेंट साईंनाथ इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा पूजा ने 91.2 फीसदी अंक पाते हुए जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं सलोनी ने 90.4 फीसदी अंक पाते हुए जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल के छात्र प्रवीण कुमार ने 93.30 फीसदी अंक पाते हुए जिले में सातवां स्थान पाया। सभी मेधावियों को स्कूल प्रशासन ने सम्मानित किया। शहर के तिलकनगर स्थित गौतम बुद्ध आदर्श इंटर कॉलेज में अच्छा परिणाम देने वाले मेधावी बच्चों को प्रधानाचार्य मनोज सिंह व प्रबंधक चंद्र प्रकाश ने फूल माला से स्वागत किया।
विज्ञापन

अयाना के पंडित बाबूराम पांडेय इंटर कॉलेज जसवंतपुर के प्रबंधक दिनेश पांडेय ने अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को शील्ड मेडल देकर हौसला बढ़ाया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भविष्य की प्लानिंग को लेकर भी संवाद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें