फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल का स्वागत

Thu, 02 Jul 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -29- प्रदेश प्रभारी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट करतीं जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे। स्रोत:पार
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अनंतराम टोल एवं शहर में सांई मंदिर के समीप स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रदेश प्रभारी को डॉ. भीमराव आंबेडकर व भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं भेंट की गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी बनने से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक सशक्त होगा व जनता की आवाज बुलंद करने का काम किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से संकल्प लिया कि वे संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जनहित के संघर्ष को गांव गांव व बूथ-बूथ तक पहुंचाएंगे।
कार्यकर्ताओं ने जय कांग्रेस, जय संविधान के नारों भी लगाए। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस (अनुसूचित जाति विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पुनिया व एआईसीसी रिसर्च विभाग के सचिव हर्षवर्धन श्याम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रीधर पांडेय, दिलीप तिवारी, योगेश बिरासिया, एहसान मुहम्मद, शिवनाथ सेंगर, रेशमा बेगम, शैलेंद्र प्रजापति, सजीव कश्यप, रामानंद चौबे, कृष्णचंद्र गोयल, पंकज चौधरी व शिवपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें