अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेरा में बृहस्पतिवार देर रात रास्ते में बाधा बने ट्रक पर बरातियों ने पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की भीड़ आती देख कार सवार आरोपी मौके से भाग निकले। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
कोतवाली के गांव बड़ेरा निवासी आमोद की बेटी प्रवीणा की बृहस्पतिवार को शादी थी। गांव स्थित स्कूल में रुके बरातियों ने अपनी गाड़ियों को बेतरतीब खड़ा कर दिया। इसी दौरान गांव निवासी राहुल ट्रक लेकर पहुंच गया। रास्ता न होने के कारण वह ट्रक खड़ाकर केबिन में सो गया।
विज्ञापन
देर रात कुछ बराती वहां पहुंचे और ट्रक पर पथराव करने लगे। इससे ट्रक का शीशा टूट गया। पथराव सुनकर राहुल जाग गया। पथराव का कारण पूछने पर बरातियों ने ट्रक चालक पर पीटने लगे। शोरगुल के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख आरोपी कार में बैठकर भाग गए। जानकारी पर ललितेश नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।