फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने है ठानी, दो बूंद जरूर पिलानी

Mon, 27 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो दिवस के क्रम में रविवार को जनपद के शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का अभियान चलाया गया। अभियान में जिले 45.53 फीसदी बच्चों को बूथ पर दवा पिलाई गई।
विज्ञापन



 
पोलियो दिवस का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र कुमार सिंह यादव ने जिला अस्पताल में नवजात शिशु को पोलियो वेक्सीन पिलाकर किया।


अभियान में अछल्दा में 50.81, ऐरवाकटरा में 45.64 अजीतमल में 44.78, औरैया नगर में 43.37, अयाना में 43.81 शहाब्दा में 43.04, दिबियापुर में 44.17, फफूंद में 45.55, बिधूना में 46.73 तथा सहार में 44.14 फीसदी बच्चों को बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई।



अभियान के बाद सीएमओ ने बताया कि पूरे दिन चले अभियान में जनपद में लक्षित बच्चे 251967 के सापेक्ष आज 114722 बच्चों को बूथों पर पोलियो खुराक पिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें