औरैया। खाद्यान्न पाने के लिए राशन कार्ड के सभी लाभार्थियों को केवाईसी करानी होगी। प्रदेश सरकार के इस आदेश के बाद से लाभार्थियों में खलबली मच गई है। आधार अपडेट कराने के लिए डाकघरों व आधार केंद्रों पर सुबह से लेकर शाम तब भीड़ देखने को मिल रही है। घंटों इंतजार के बाद भी नंबर न आने पर लोग निराश होकर लौट रहे है।
शासन से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि राशन पाने वाले सभी लाभार्थियों की केवाईसी जरूरी है। ऐसा न करने पर वह खाद्यान्न से वंचित हो सकते हैं। जिसको सभी कोटा डीलरों को भी दिशा-निर्देश दिए गए है। राशन कटौती से बचने के लिए लोगों ने केवाईसी कराना शुरू कर दिय, लेकिन अधिकांश लाभार्थियों के आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण दिक्कतें देखने को मिल रहीं है। जिसके चलते लोग आधार अपडेट कराने के लिए आधार केंद्रों, बैंकों और डाकघरों की ओर भाग रहे हैं।
जनपद भर में चुनिंदा स्थानों पर आधार बनाने व अपडेट कराने की व्यवस्था जिस कारण जहां आधार बन रहे हैं वहां जबरदस्त भीड़ सुबह से लेकर शाम तक देखने को मिल रही है। लोग काम छोड़कर घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा रहे हैं। सोमवार को शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित डाकघर में सुबह से ही आधार अपडेट कराने वालों की भीड़ देखने को मिली। यहां कर्मचारी ने बताया कि एक आधार अपडेट होने या बनाने में लगभग 20 से 25 मिनट लगता है। यदि सर्वर चला गया तो यह समस्या बढ़ जाता है।
-
वर्जन
आधार अपडेट कराने वालों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। पहले आओ पहले आधार अपडेट कराने की व्यवस्था लागू की गई है। एक दिन में 30 से 40 आधार कार्ड अपडेट हो पाते हैं।- सैय्यद अख्तर अली, पोस्ट मास्टर डाकघर
-