फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्कूलों में जलभराव, कहीं छुट्टी तो कहीं पानी के बीच पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में तीन दिन की चक्रवाती बारिश का असर सोमवार को भी दिखा। जगह-जगह जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही। स्कूल परिसर पानी से लबालब हो गए।
विज्ञापन

चक्रवाती बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए और फसलें भी तबाह हो गईं। रविवार को बारिश थमने के बावजूद सोमवार को जलभराव का नजारा दिखा। खास तौर पर परिषदीय स्कूलों के परिसर में पानी भर गया। दिबियापुर के वैदिक इंटर कॉलेज में छात्र स्कूल पहुंचे, पर परिसर में पानी होने से अंदर नहीं जा सके। इस कारण स्कूल प्रशासन को छुट्टी करनी पड़ी। ककोर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी पूरे परिसर में पानी भरा रहा।
बच्चे जलभराव के बीच से होकर कक्षाओं में पहुंचे। परिसर में पानी भरा होने से स्कूलों में जहरीले कीड़ों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रकाश चंद्र महाविद्यालय के सामने सरकारी नाली बंद है। इससे बारिश के पानी की निकासी बाधित हो रही है। सहार बीआरसी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में भी जलभराव हुआ, जहां एक पेड़ ढह गया।
विज्ञापन

वर्जन
जहां कहीं भी जलभराव की स्थिति रही, वहां पर निकासी को लेकर प्रधान व सचिवों को निर्देश दिए गए हैं। वैकल्पिक इंतजाम करने को भी कहा गया है।-ब्रह्मानंद, एसडीएम सदर

फोटो-42- स्कूल परिसर में भरा पानी। संवाद
अन्हैया उफनाई, प्राथमिक विद्यालय बुझौआ पानी से घिरा
कुदरकोट। दो दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ गया है। एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर खास के मजरा बुझौआ स्थित प्राथमिक विद्यालय पानी से गिर गया है। विद्यालय परिसर में चारों तरफ पानी भर जाने से शिक्षक और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने से विद्यालय में आवागमन भी प्रभावित है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक राम मिलन ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। विद्यालय में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है और बाउंड्रीवाल भी नहीं बनी है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को पहले से ही परेशानी होती है। बीडीओ रवि शंकर गिरी ने बताया कि स्कूल का प्रस्ताव बनाकर भी उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें