फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 15 मिनट की बारिश से जलभराव ने खोली सफाई के दावों की पोल

Sun, 22 Jun 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बाजार में सड़क पर भरे पानी में निकलते लोग। - फोटो : बाजार में सड़क पर भरे पानी में निकलते लोग।
विज्ञापन
दिबियापुर। मानसून आने से पहले नगर पंचायत ने जलनिकासी को दुरुस्त करने के दावे तो खूब किए थे, लेकिन बारिश ने उनके दावों की पोल खोल दी। रविवार को कस्बे में करीब 15 मिनट बरसे झमाझम पानी से सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

चोक नालियों का गंदा पानी कई जगहों पर दुकानों व घरों में भी घुस गया। इससे लोगों में जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी दिखी। दिबियापुर में रविवार को हुई बारिश से रामकृष्ण नगर ओवरबि्रज के नीचे, फफूंद चौराहा से थाने तक, पेट्रोल पंप वाली गली व कई मोहल्ले और प्रमुख मार्ग जलमग्न रहे।
इससे नगर पंचायत के नाली-नालों की सफाई के दावों की सच्चाई उजागर हो गई। सब्जी मंडी वाली गली में तो घुटनों तक पानी चलने लगा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी धर्मेंद्र, हर्षवर्धन, विक्की, शीलू व राहगीर मीना, कपिल आदि का कहना है कि जब इतनी सी बारिश में ही जगह-जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। तब फिर आगे तो भगवान ही मालिक है।
प्रशासन ने बारिश से पहले सफाई कराने के जो दावे किए थे वो खोखले साबित हुए है। वहीं नगर पंचायत कर्मियों ने जलभराव वाली जगहों पर पहुंचकर पानी निकास की व्यवस्था की। उधर, बारिश व ठंडी हवा चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
जहां जलभराव की स्थिति होती है वहां तुरंत सफाई कर्मियों को लगवाकर पाइप डालकर पानी निकाल दिया जाता है। ज्यादा दिनों तक रुकता नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि नगर क्षेत्र में जहां जलभराव की स्थिति हो, तुरंत नगर पंचायत के सीयूजी नंबर पर जानकारी दें।
विज्ञापन

-विनय पांडेय, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत दिबियापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें