मुरादगंज। कस्बे से सटे गांव जगतपुर में पानी की टंकी से पिछले एक महीने से 24 घंटे में मात्र पांच से 10 मिनट ही जलापूर्ति हो पा रही है।
इससे पर्याप्त पानी न मिलने से ग्रामीणों को हैंडपंपों के सहारे प्यास बुझानी पड़ रही है। जलापूर्ति सही तरह से न होने से करीब 500 परिवार पानी के लिए भटक रहे हैं।
जगतपुर स्थित पानी की टंकी से मुरादगंज कस्बे व गांव जगतपुर में करीब 500 से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। कस्बे के निवासी जाहिद खां, कमल पोरवाल, उमेश कुमार, दौलत राम, जितेंद्र कुमार व सुमित नारायन पोरवाल ने बताया कि रोज सुबह सिर्फ पांच मिनट ही आपूर्ति दी जा रही है। इससे दिन भर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।
टंकी संचालक मानसिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते एक ट्यूबवेल पानी नहीं उठा रही है। इससे टंकी भर नही पा रही है। सिर्फ एक ही ट्यूबवेल से टंकी को भरा जाता है। इससे अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
बोले लोग-
भीषण गर्मी में के एक बार ही टंकी से पानी आता है। वो भी पांच मिनट बाद बंद हो जाता है। इससे कस्बे व गांव के लोग पर्याप्त पानी नहीं भर पाते हैं। -गंगा सिंह चौहान
टंकी से कम जलापूर्ति होने से पीने तक का पानी नहीं भर पाते हैं। लोगों को से घर से दूर सरकारी हैंडपंप से पानी भरने जाना पड़ता है। -जाहिद खान
दो ट्यूबवेल से पानी की टंकी भरी जाती थी। इसमें एक ट्यूबवेल फेल हो गया है जिसे रिबोर कराए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही प्रस्ताव पास हो जाएगा, ट्यूबवेल को सही कराते हुए ग्रामीणों की जलापूर्ति की समस्या को ठीक करा दिया जाएगा। -राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम
फोटो -17- प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : टूंडला में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के बाद लोगों की भीड़ संवाद
फोटो -17- प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : टूंडला में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के बाद लोगों की भीड़ संवाद
फोटो -17- प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : टूंडला में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के बाद लोगों की भीड़ संवाद