फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छह दिन से पानी की आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -16- ढिकियापुर में स्थित पानी की टंकी। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर में बीते छह दिनों से पानी की टंकी से आपूर्ति ठप है। लाखों रुपये की लागत से बनी इस टंकी से पेयजल न मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। करीब 500 की आबादी वाला यह गांव पेयजल संकट झेल रहा है।
विज्ञापन

कंचौसी समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है। पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह से ही हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार छह दिन से पानी न आने के कारण घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
किसान नेता गिरीश सिकरवार, डॉ प्रभाकांत शुक्ला, संतोष शुक्ला, सनी गौर, लारा गुप्ता और जहीर खान ने समस्या बताई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी इस संबंध में अवगत कराया है। हालांकि, अभी तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द-से-जल्द टंकी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जल निगम के जेई दीपक तिवारी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पानी की ड्राइव जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। जेई तिवारी के अनुसार, मरम्मत का कार्य जारी है। शाम तक पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें