फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रजबहा से पानी गायब, उड़ रही धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रबी का सीजन शुरू होने के बावजूद सिंचाई विभाग सक्रिय नहीं हुआ है। रजबहों में पानी नहीं पहुंचने से गेहूं की फसल की सिंचाई में परेशानी हो रही है। कहने के बावजूद की जा रही अनदेखी से किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन


सहार, सबलपुर, असू, लहरापुर से होकर निकले रजबहा में पानी नहीं पहुंचा है। यहां इन दिनों सिर्फ धूल मिट्टी उड़ रही है। इस कारण किसानों की गेहूं की फसल चौपट होती दिख रही है। इस रजबहा के अंतर्गत सबलपुर, पुर्वा समई, पुर्वा नथा, पूर्वा मक्का, असू, बगिया पूर्वा, बेल्हूपुर, लहरापुर आदि कई गांव लगते हैं।
इन गांव के किसानों को रजबहा का पानी ही सिंचाई का एक मात्र सहारा है। उस पर भी जिम्मेदार पानी फेर रहे हैं। इलाके के किसान धर्मेंद्र सिंह, गुरुमंगल सिंह, भीखम सिंह, गुड्डू सिंह, भोले, चंचल सिंह, चेतन गौर, हाकिम यादव ने बताया कि करीब दो महीने से रजबहा में पानी नहीं आया है। जिससे गेहूं की फसल चौपट होती दिख रही है। बताया कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया गया। फिर भी उनकी बात को अनसुना किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के जेई गजेंद्र सिंह ने बताया कि रजबहा में सफाई का काम चल रहा है। एक सप्ताह के अंदर पानी रजबहा में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें