फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बन रहा नाला, सड़कों पर भरा घरों का गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के गांव ऐली में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा है। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण न होने से समस्या है। कई बार शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग सुनवाई नहीं कर रहा है। समस्या का निस्तारण न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जलभराव के कारण गांव में बने ऐलट बाबा मंदिर जाने वाले भक्त भी परेशान हैं। ग्रामीणों के साथ ही बच्चे भी गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार समस्या का निस्तारण कराने की मांग की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार को ग्रामीणों ने एक बार फिर समस्या निस्तारण की मांग अधिकारियों से की है।
लोगों ने बताई समस्या
द्वारिका सिंह ने बताया कि सड़क किनारे नाले का निर्माण नहीं कराया गया। जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर भरा है। मजबूरन ग्रामीणों को जलभराव से होकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

कीरत सिंह ने कहा कि गांव के अंदर जाने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या विकराल होती जा रही है। मंदिर जाने वालों को दिक्कत होती है। अधिकारी शीघ्र समस्या का निस्तारण कराएं।
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पांच साल बीत गए, लेकिन गांव में सड़क के किनारे नाले का निर्माण नहीं हो सका। इसके कारण समस्या बरकरार है। सबसे ज्यादा समस्या बच्चों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें