नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के गांधी नगर वार्ड में सड़क पर भरे पानी और गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा है। कई गलियों में नालियां न होने से परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है।
गांधी नगर वार्ड का विकास न होने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। मोहल्ले में बिजली, पानी संकट के साथ ही जर्जर मार्ग और गंदगी की समस्या है। वार्ड की कई गलियों में नालियां न बनी होने से घरों का गंदा पानी सड़कों में भरा रहता है। गंदगी और सड़ांध से बीमारी फैलने का खतरा लोगों को सता रहा है।
लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत के सफाई कर्मी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। शीघ्र ही समस्या का समाधान न हुआ तो वह एसडीएम से शिकायत करेंगे।