फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री मानसून की दस्तक, राहत के साथ मिली आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुवार रात हुई झमाझाम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन कई जगह जलभराव के कारण परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही दिन के समय नौ से 20 किलो मीटर प्रति घंटा और रात में 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात एक घंटे तक बारिश हुई। शहर के मोहल्ला नरायनपुर में गलियों में जलभराव हो गया। लोग घरों मेें कैद रहे। नरायनपुर चौकी के निकट तो तालाब जैसा बन गया। लोगों ने बताया कि पास में तालाब है। मुख्य सड़क पर नाले के निर्माण में ठेकेदार और पालिका के अधिकारियों ने लापरवाही बरती। जिसके कारण जल निकासी नहीं हो पाती है। बरसात आने से पहले ही उनकी मुश्किलें बढ़ जातीं हैं। वहीं रुरुगंज में तिराहे पर बारिश की वजह से सड़क दलदल में बदल गई। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी संजीव पोरवाल ने बताया कि बरसात होने पर मोहल्ला टापू बन जाता है। गुरुवार रात हुई बारिश से उनके घर के बाहर की गली में सुबह तक पानी भरा रहा। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

अभय शुक्ला ने बताया कि बरसात में सड़क पर जलभराव होने से घरों से निकलना मुुश्किल होता है। जलनिकासी के इंतजाम सही न होने से समस्या है। नाला निर्माण में बरती गई लापरवाही का खामियाजा बस्ती के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका है। मोहल्ले के कैलाश नरायन, अर्जित सिंह, सोनम ने बताया कि सालों से समस्या है।
वर्जन
वार्ड सभासद ममता ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की समस्या पालिका के अधिकारियों तक पहुंचाई है। जल्द ही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया गया है। मोहल्ले की गलियों में नालियों की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है(
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें