फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुबह से घटने लगा पानी, शाम को एक सेमी की दर्ज की गई कमी

Tue, 18 Aug 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -43- यमुना में लगा मापन यंत्र। संवाद - फोटो : एथले​क्टिस प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
औरैया। बीते दिनों उफान मार रही यमुना नदी का रुख अब बदलने लगा है, इससे तटीय इलाकों के लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। केंद्रीय जल आयोग के एसडीआई मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है।
विज्ञापन

रविवार को जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, लेकिन सोमवार सुबह से ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। सोमवार शाम करीब छह बजे यमुना के जलस्तर में एक सेमी की कमी दर्ज की गई है और अब जलस्तर 105.21 पर स्थिर हो गया है। जल आयोग के अनुसार यदि आने वाले दिनों में भारी बारिश नहीं होती है या किसी भी बांध व डैम से अतिरिक्त पानी नहीं छोड़ा जाता है, तो जलस्तर में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।
हालांकि बारिश अधिक होने पर ही दोबारा जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए केंद्रीय जल आयोग लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें