फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः आम रास्ते में तालाब का पानी भरने से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते अधिकारी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। ग्राम हालेपुर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर तालाब का पानी भर जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को अटसू-बिरुहूनी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक इस समस्या का समस्या नहीं होगा वह सड़क से नहीं हटेंगे। लगभग तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद सीओ, कोतवाल व तहसीलदार ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हट गए।
विज्ञापन

हालेपुर गांव एक तालाब के किनारे स्थित है। गांव को जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर बीते कई महीनों से पानी भरा होने के कारण स्थानीय लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार को एक छह वर्षीय मासूम सलोनी के तालाब में गिर जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
इस समस्या से परेशान होकर शनिवार को सत्यनारायण, देवेंद्र नरायण, वेदप्रकाश, प्रहलाद, शिवध्यान, गुरुनारायन, रामकुमारी, मोतीकुंवर, छुट्टी देवी, विनीता व मीरा समेत ग्रामीणों ने अटसू बिरुहूनी मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंचे ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र पाल ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

तहसीलदार अजीतमल संध्या शर्मा, सीओ कमलेश पांडेय, कोतवाल व चौकी प्रभारी पवन यादव ने मौके पर पहुंचकर तालाब में भरे ओवर पानी को पम्पिंग सेट से निकलवाकर रास्ता खुलवाने को कहा। साथ ही प्रधान से प्रस्ताव पास करा मार्ग को सही कराने के बारे में भी कहा। तब जाकर लोगों ने जाम को खोलकर आवागमन चालू कराया। तहसीलदार ने बताया कि पानी निकासी के बाद सड़क का प्रस्ताव पास कराकर सड़क निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें