फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाली बंद होने से सड़क पर बह रहा पानी

Tue, 15 Jul 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पुर्वा ललऊ गांव में सड़क पर जलभराव। - फोटो : पुर्वा ललऊ गांव में सड़क पर जलभराव।
विज्ञापन
सहार। ग्राम पंचायत शाहबाजपुर के मजरा पुर्वा ललऊ में नाली जाम हैं। इससे सड़क पर भरा गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने से आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि गंदा पानी लंबे समय से भरा हुआ है। बारिश में समस्या और गंभीर हो गई है। जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
गांव निवासी रामसेवक, श्यामा देवी, मुकेश और अनीता देवी ने बताया कि कई बार पंचायत से नालियों की सफाई की मांग की गई है। बरसात में कीचड़ और गंदा पानी घरों तक पहुंच जाता है। इससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्यारे लाल और सचिव राजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही नालियों की सफाई कराई जाएगी। सड़क पर भरे पानी को भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें