फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आंबेडकर कॉलोनी में पानी का संकट

Sat, 17 May 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
आंबेडकर कॉलोनी में पानी न मिलने पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : मृतक शाहिद की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
कंचौसी। ग्राम पंचायत ढिकियापुर बाजार स्थित आंबेडकर कॉलोनी में इनदिनों पानी का संकट है। आपूर्ति न होने से करीब 50 परिवार पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

सरकार की हर घर नल से जल योजना के तहत जल निगम पिछले वर्ष से पाइप लाइन बिछाकर पेयजल आपूर्ति का काम करा रहा है। हेतवी कंपनी इसका काम कर रही है, लेकिन कंपनी ने कार्य को अधूरा छोड़ दिया है।
लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने से कई जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं। आज तक मरम्मत नहीं कराई। इससे सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। महिलाओं का कहना है कि पानी की आपूर्ति चालू होने के बाद भी पिछले एक महीने से उनके घरों में पानी नहीं पहुंचा है। कंपनी के अधिकारियों को फोन करने पर कोई फोन रिसीव नहीं करता।
विज्ञापन

ग्रामीण रामनरेश दोहरे, सुधीर दोहरे, नीरज दोहरे, श्री कृष्ण दोहरे, सोनू गुप्ता आदि ने डीएम से जल्द पानी की पाइप लाइन को दुरुस्त कराकर पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है। बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर जलापूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन


दो साल पहले शुरू हुआ था काम

जल जीवन मिशन के तहत दो वर्ष पहले हेतवी कंपनी की ओर से काम शुरू कराया गया था। बीते डेढ़ माह से काम बंद होने से आंबेडकर कालोनी में रहने वाले 50 घरों के लोगों को एक माह से पानी नहीं मिल रहा है। लोग दूसरों की सबमर्सिबल व हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें