फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली : गर्मी में खपत दुगुनी, ट्रिपिंग की समस्या बढ़ी

Sat, 17 May 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तपिश बढ़ने से शहर के पांच फीडरों पर एकाएक लोड में भी बढ़ोतरी हो गई। यहां के अधिकांश फीडरों पर बिजली की खपत दुगुनी हो गई। इससे फीडरों पर ट्रिपिंग समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

इससे निपटने के लिए फिलहाल पावर कॉर्पाेरेशन मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर बिजली सप्लाई कर रहा है। शहर में पांच फीडरों के जरिए बिजली सप्लाई घर-घर तक पहुंचती है। गर्मी में शहर के टाउन नंबर-2 फीडर पर सबसे ज्यादा लोड है।
मुख्य बाजार के इस फीडर पर फाल्ट की आए दिन शिकायतें आ रही हैं। जिन्हें लाइनमैन किसी तरह से निपटाते हुए सप्लाई बहाल करा रहे हैं। अन्य फीडरों का हाल भी ऐसा ही है। खास बात यह है कि सामान्य दिनों में इन फीडरों की सप्लाई की खपत आधी होती है।
विज्ञापन

विभाग की मानें तो भीषण गर्मी में घरों में प्रयोग हो रहे एसी, कूलर और पंखों से फीडरों पर लोड बढ़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक यह लोड दोगुना हो गया है। इसे लेकर जर्जर तारों को बदलने की भी कवायद शहर में चल रही है।
फीडरों से जाने वाली सप्लाई की खपत बढ़ी है। लोड को बैलेंस करने के लिए ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। वहीं जर्जर तारों को भी बदला जा रहा है। यह तैयारी पहले से बना ली गई थी। जहां तक फाल्ट की समस्या है, तो इसके लिए लाइनमैन तुरंत मरम्मत का कार्य करने पहुंच रहे हैं।-अजय कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें