बिधूना (औरैया)। कोतवाली बिधूना में उस समय हड़कंप मच गया। जब वारंटी को जेल भेजने से पहले डॉक्टरी परीक्षण में वारंटी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। क्षेत्र के एक युवक पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था। कई दिनों से फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया।
जेल भेजने से पहले डॉक्टरी जांच के लिए बिधूना सीएचसी भेजा गया। यहां कोरोना जांच में आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आरोपी को विडियों कॉन्फ्रेंस से न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने पुलिस अभिरक्षा में क्वारंटीन सेंटर भेजने को निर्देश दिया है। यहां दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।