फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मोबाइल हैक कर ठगी करने वाला वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेला थाना के मटेरा धुंधपुर निवासी वादी देवेन्द्र का एक युवक ने 25 फरवरी को मोबाइल हैक करके दो बार में कुल 74 हजार रुपये खाते से निकाल लिए।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर थाना बेला में बिहार के जिला कटिहार मनशाही थाना दाहरिया कमरीपुर निवासी सगीर आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वादी देवेन्द्र की पत्नी सीमा देवी ने सूचना दी कि मोबाइल को हैक कर के ठगी करने वाला युवक गांव मटेरा थाना बेला के पास खड़ा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना दीपक कुमार व थानाध्यक्ष बेला पंकज मिश्रा ने आरोपी सगीर आलम को घेरेबंदी करते हुए दो बैग के गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जमा तलाशी में आरोपी के पास से चार एटीएम कार्ड, तीन बीमा कार्ड समेत नकदी व तमाम कागजात मिले। बिधूना सीओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें