औरैया। जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को ककोर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं को हमेशा जनता के बीच रहने के निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त है, 2027 में सपा जीतेगी।
बढ़ती महंगाई को लेकर जनता इन सरकारों को पसंद नहीं कर रही है। लोकसभा चुनाव के परिणामों ने साबित कर दिया है कि इन पार्टियों का समय समाप्त हो चुका है। बिधूना सपा विधायक रेखा वर्मा ने कहा कि अछल्दा मामले में पुलिस की कार्यशैली उजागर हो चुकी है। समझौते के लिए दोनों पक्षों को बुलाकर गोली मारने का कार्य पुलिस करती है।
इस मामले को दिबियापुर सपा विधायक प्रदीप यादव ने विधान सभा में रखा है। बैठक में रामनरेश यादव, धीरेंद्र दोहरे, शिवनारायण यादव, रश्मि यादव, अनवर यादव, रत्नेश गुप्ता, तेहराज यादव, वीरेंद्र राजपूत सहित आदि उपस्थित रहे।