फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मुकदमों में वांछित है रेशू डॉन

Sat, 20 Feb 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
18 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले रेशू डॉन ने वाहन चोरी से अपराध की शुरूआत की। आसपास के जनपदों से वाहन चोरी कर रेशू डान ने अपना नेटवर्क बढ़ाया और अलग-अलग क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दिया। अभी तक रेशू के खिलाफ हत्या, लूट समेत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। करीब छह माह पहले दिबियापुर में सपा नेता के पुत्र की हत्या के मामले में रेशू को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन


दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी रेशू शुक्ला पुत्र स्व. महेंद्र शुक्ला शुक्रवार को बहुचर्चित भोला हत्याकांड मामले में पेशी पर कचहरी में आया हुआ था। यहीं से वह सिपाही को गच्चा देकर भाग निकला। रेशू के खिलाफ हत्या, लूट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसके वाहन चोर गैंग ने औरैया से लेकर कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज व जालौन में कई वारदातों को अंजाम दिया।

पिछले छह माह पहले दिबियापुर थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर सपा नेता के पुत्र की हत्या कर दी। इस मामले में रेशू डान को आरोपी बनाया गया और उसी मामले की पेशी पर आज उसे कचहरी लाया गया था। अभी तक रेशू डान 7-8 बार जेल जा चुका है। सूत्रों की माने तो जेल के बाहर आते ही वह वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।
विज्ञापन


प्रतिदिन हो रही थी पेशी
शुक्रवार को कचहरी से भागे हिस्ट्रीशीटर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिदिन पेशी पर लाए जाने के आदेश थे। विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमों उसे इन दिनों प्रतिदिन पेशी पर लाया जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें