फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने पैदल जा रही महिला को कुचला

Mon, 24 Oct 2016 11:53 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
श्याम कोल्ड स्टोर के सामने रविवार रात एक ट्रक ने महिला को रौंद दिया। महिला गंभीर हालत में सड़क पर तड़पती रही। इधर टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अशोक नगर बाबरपुर निवासी माया देवी (48) पत्नी स्व. रामस्वरुप कोल्डस्टोर में आलू बीनने का काम करती है। रविवार शाम वह कोल्ड स्टोर से घर लौट रही थी। उसी समय इटावा की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से महिला गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। इधर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जब राहगीर निकले तो सड़क पर घायल महिला को पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई।

गंभीर हालत में डाक्टरों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। सैफई जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें