फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जेसीज चौराहे से ब्लॉक गेट तक चलना दुश्वार, फुटपाथों पर अतिक्रमण

Thu, 10 Sep 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फुटपाथ पर लगी दुकानें। संवाद
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका प्रशासन आए दिन सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाता रहता है, लेकिन इसके बावजूद ठेले वाले और दुकानदार अपनी मनमर्जी से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान खत्म होते ही दुकानदार और ठेले वाले दोबारा अपना सामान फुटपाथों पर जमा लेते हैं। जेसीज चौराहे से लेकर ब्लॉक गेट तक फुटपाथ के दोनों ओर सब्जी और ठेली वालों का पूरी तरह से कब्जा हो चुका है। इसके चलते सड़क बेहद सकरी हो गई हैं और आम राहगीरों का निकलना कठिन हो गया है, इससे रोजाना जाम की गंभीर समस्या बन रही है।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक आशीष पांडेय ने बताया कि पालिका की ओर से लगातार अभियान चलाया जाता है, लेकिन इसके बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। यदि इसके बाद भी किसी ने सड़क या फुटपाथ पर दोबारा सामान लगाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें