फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री व्यवस्था : 13 दिन से पानी की त्राहि-त्राहि

विज्ञापन
आर्यनगर मोहल्ले में टैंकर से पानी लेने के लिए खड़े लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बे के पांच वार्डों में पिछले 13 दिन से पानी के लिए हाहाकार मचा है। खराब हुई मोटर न तो नगर प्रशासन ठीक करा सका और न ही रिबोर करने का फैसला लिया गया। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है और लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। भीषण गर्मी में इस तरह की लापरवाही से समझ में आता है कि जिम्मेदार किस कदर मनमानी पर उतारू हैं।
विज्ञापन

सरकार हर घर नल, हर घर जल जैसी योजनाएं चला कर लोगों को हर हाल में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की बात कह रही है। मगर अजीतमल नगर पंचायत प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं है। 26 मई को आंबेडकर नगर मोहल्ले में लगे नलकूप की मोटर खराब हो गई थी। इससे आर्य नगर, राजीव नगर, आंबेडकर नगर, आजाद नगर, गांधी नगर मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी।
18 हजार की आबादी तक कई दिनों तक पानी नहीं पहुंचा तो लोगों ने आक्रोशित होकर हंगामा किया। इस पर नगर पंचायत प्रशासन ने फिरोजपुर कोटला नलकूप से जुड़े वाल्व खुलवाकर आपूर्ति करने की कोशिश की, लेकिन इससे भी कुछ घरों तक ही पानी पहुंचा। इधर ग्वालियर, भिंड, इटावा से आए मिस्त्री भी मोटर ठीक नहीं कर सके।
विज्ञापन

ग्वालियर से आए मिस्त्री पप्पू चौहान ने पाइप लाइन में मिट्टी होने तथा रिबोर फेल होने की आशंका जताकर अधिकारियों को जानकारी दी थी। इसके बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी नहीं चेते। हालात ये हैं कि 13 दिन बीतने के बाद भी लोग एक-एक बूंद पानी के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही और पांच मोहल्लों में पेयजल संकट बने होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
अधिशासी अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि पेयजल संकट को देखते हुए टैंकर से पानी आपूर्ति लगातार कराई जा रही है। मोटर व पाइप ठीक करने के लिए मिस्त्री लगे हैं। अभी तक मिस्त्रियों ने रिबोर कराने की जानकारी नहीं दी है। यदि जरूरत पड़ी तो रिबोर भी कराया जाएगा।
एसडीएम अखिलेश कुमार ने कहा कि जानकारी हुई थी कि पानी की समस्या दूर हो गई है। मोटर ठीक कराकर पानी की आपूर्ति की जा रही है। यदि मोटर ठीक नहीं हुई है और समस्या अभी तक व्याप्त है तो ईओ को बुलाकर जानकारी लेंगे। जल्द ही लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

राजीव नगर मोहल्ले में पानी भरने को खड़े मोहल्ले के लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें