फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से 48 घंटे पहले बंद होगी शराब बिक्री

Wed, 15 Feb 2017 11:37 PM IST
औरैया
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मतदान से 48 घंटे पहले ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। सभी शराब व बियर की दुकानें 17 की शाम से बंद हो जाएगी। यही नही आठ किलोमीटर की परिधि में जालौन जिले की आने वाली शराब की दुकानें भी इस दौरान बंद रहेंगी।
विज्ञापन


डीएम के बाला जी ने बताया कि जिले में 19 फरवरी को मतदान होना है। मतदान शांतिपूर्ण हो, इसके लिए 17 फरवरी की शाम से जिले की सभी अंग्रेजी, देशी शराब, बियर की दुकानें और भांग के ठेके बंद हो जाएंगे। सभी ठेके मतदान खत्म होने तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पड़ोसी जिले जालौन में 24 फरवरी को मतदान है। मगर आठ किलोमीटर की परिधि में जालौन जिला आ रहा है। इससे लोग वहां से शराब लाकर उल्लंघन कर सकते हैं। इसलिए जालौन जिले की औरैया सीमा से आठ किलोमीटर की परिधि में आने वाली शराब व भांग के ठेके भी बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें