फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 13 मई को होगा लोकसभा सीट को लेकर मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले की इटावा लोकसभा सीट को लेकर चौथे चरण में 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश व एसपी चारू निगम ने चुनाव आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता को लेकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह का कोई प्रचार- प्रसार बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नहीं किया जाए। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय है। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने देर शाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी। कहा कि किसी के व्यक्तिगत जीवन, धर्म आदि पर किसी प्रकार की कोई टिप्पणी न करें।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की पुस्तिका सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई। कहा कि नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक किए जाने वाले किसी भी कार्य का लेखा-जोखा अवश्य रखा जाए। समय-समय पर उसका सक्षम अधिकारी द्वारा मिलान भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी भी प्रकार का किसी के द्वारा कोई प्रलोभन देने या डराने धमकाने के माध्यम से मत को एक तरफ डालने के लिए दबाव बनाया जाता है तो इसकी सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए।
इससे संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। प्रचार- प्रसार में जो भी सामग्री प्रयोग की जाए उसका पूरा लेखा-जोखा विधिवत निर्धारित पंजिका में अंकित कराएं। उन्होंने कहा कि रैली, जुलूस जैसे आयोजनों के लिए समय से अनुमति के लिए आवेदन करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श संहिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इसका सभी को अनुपालन करना है जिससे किसी भी स्थिति में उल्लंघन न होने पाए और जनपद में मतदान का कार्य पूरी सुचिता और शांति के साथ संपन्न हो सके। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस को दें जानकारी
औरैया। आदर्श आचार संहिता का शनिवार शाम घोषणा होते ही पुलिस की ओर से विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक चारू निगम की ओर से सभी को आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई। वहीं आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों की गुप्त सूचनाएं देने के लिए दो मोबाइल नंबर भी जारी किए। मोबाइल नंबर -9258289076 व 9258289078 पर सूचना दी जा सकती है।(संवाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें