फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आगरा खंड स्नातक-शिक्षक सीटों पर 23 अक्तूबर को मतदान

Wed, 23 Sep 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है।मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा।

मतगणना 27 अक्तूबर को होगी और निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। वहीं, निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होते ही आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें