फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एसआईआर में कट गए 62342 महिला मतदाताओं के वोट

Tue, 14 Apr 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मतदान में आधी आबादी (महिला) की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाता रहा है लेकिन एसआईआर के बाद आधी आबादी के वोटों की संख्या और भी कम हो गई है। 62342 महिला मतदाताओं के वोट कट गए हैं। इससे 1.26 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन

एसआईआर से पहले जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 1028685 थी। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 559794 और महिला मतदाताओं की संख्या 468854 थी। एसआईआर के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में 49133 पुरुष मतदाताओं के वोट गए है जबकि महिला मतदाताओं के 62342 वोट कटे। इसके बाद कुल 917201 मतदाताओं में 510661 पुरुष मतदाता और 406512 महिला मतदाता बची हैं।
पहले जहां महिला मतदाताओं का प्रतिशत 45.58 प्रतिशत था तो अब यह गिरकर 44.32 प्रतिशत पर आ गया है। कहीं न कहीं ये आंकड़े चिंताजनक हैं।
-
मायके पक्ष के अभिलेख भी बने रोड़ा
महिलाओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए मायके पक्ष के अभिलेख उपलब्ध कराने थे। इसमें माता-पिता के नाम की मतदाता सूची समेत अन्य कागजात देने थे। इसमें महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मायके से किसी तरह महिलाओं ने ये कागजात जुटाए, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाएं कागज नहीं जुटा सकीं। पड़ताल के दौरान कई मामले ऐसे सामने आए, जिनमें मायके से महिला का रिश्ता ही खत्म हो चुका था या मायके के लोग कहीं बाहर जाकर बस गए थे। ऐसे में वह चाहकर भी अभिलेख उपलब्ध नहीं करा पाईं और उनके नाम कट गए।
विज्ञापन

-
दो विधानसभा क्षेत्रों में सीटों का प्रतिनिधित्व है महिलाओं के हाथ
औरैया में एसआईआर के बाद भले ही महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष कम हो गई है लेकिन महिलाओं का प्रतिनिधित्व यहां अधिक है। जिले की तीन विधानसभा सीटों में दो पर महिला प्रतिनिधियों का कब्जा है। इसमें सदर सीट से भाजपा की गुड़िया कठेरिया विधायक हैं तो वहीं बिधूना में सपा से रेखा वर्मा विधायक हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें