फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना/अजीतमल। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को नगर के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिधूना के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। तहसीलदार गौतम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई कालेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया। उधर, अजीतमल में जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं डायट अजीतमल के प्रशिक्षुओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

बिधूना में श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज से शुरू हुई रैली में छात्र-छात्राएं मतदाता जागरूकता को लेकर तरह-तरह के नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। साथ ही ‘18 वर्ष की आयु पूरी, मतदाता बनाना जरूरी, मतदान करना मेरी सबकी जिम्म्मेदारी, लोकतंत्र की है पहचान, मतदाता और मतदान’ आदि नारे लगा रहे थे। रैली के आगे एनसीसी कैडेट चल रहे थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीपी सिंह, विनोद कुमार कुशवाह, संजय सिंह सेंगर, अन्नू मिश्रा, शिव प्रसाद मिश्रा, सूर्यवंश सिंह सेंगर, मनोज चौबे, शैलेंद्र सिंह सेंगर, प्रशांत त्रिवेदी, सुबी सिंह व रजना सिंह आदि मौजूद रहीं। रैली के दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
उधर, अजीतमल में जनता इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं एवं डायट अजीतमल के प्रशिक्षुओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। उपजिलाधिकारी अजीतमल राशिद अली खान ने डायट प्राचार्य देवेंद्र प्रकाश एवं प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबरपुर तिराहे पर पहुंची उसके बाद अजीतमल होते हुए पुन: तहसील अजीतमल पर जाकर समाप्त हुई। रैली के बाद डायट अजीतमल पर मतदाता जागरूकता पर निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अखिलेश दुबे, शशांक गुप्ता, मधु सिंह, राम नरेश, सर्वेश बाबू, रवि पाल, राजकमल व दीन मुहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें