फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को युवा दिवस के रूप में जिले भर में मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की ओर से विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ किया गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष स्वतंत्र अग्रवाल, सचिव सौरभ पुरवार, लक्ष्मीकांत दुबे, आवास विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, सलिल सक्सेना, राजा सिंह परिहार ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद केके दुबे, जितेंद्र सिंह तोमर, आलोक अग्रवाल, अशोक त्रिपाठी, हरविंदर सिंह, विनय अग्रवाल, डॉक्टर एसएस परिहार, अंकित गहोई, ब्रजेंद्र पांडेय, नितेंद्र सेंगर, पीएन मिश्रा, संरक्षक संजीव त्रिपाठी आदि ने भी स्वामी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ला ने कहा कि स्वामी जी ने अपने देश की संस्कृति एवं धर्म को अपने देश से बाहर प्रचार-प्रसार किया। अशोक त्रिपाठी ने बताया कि इस दिन को हम लोग युवा दिवस के रूप में मनाते हैं और हम लोगों को स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। इसके अलावा परिषद के अध्यक्ष ने भी स्वामी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही और कार्यक्रम में आने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में डिफेंस कोचिंग सेंटर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उरई विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को छात्रों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। इस मौके पर कृष्ण मुरारी, शिव गोपाल, राहुल शर्मा, नमन गुप्ता, अक्षत दुबे, ज्ञानू, हिमांशु, भूरे, शिवा शुक्ला, सुदीप चौहान, सचिन राठौर, देवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें