फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार के निरीक्षण में एडीएम को नदारद मिले चार बीएलओ पर निलंबन की कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर लगाए गए बीएलओ द्वारा रविवार को पुनरीक्षण कार्य किया गया। इस दौरान बूथों के निरीक्षण पर पहुंची एडीएम ने तीसरी बार भी बूथों से नदारद मिले चार बीएलओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही रविवार को अनुपस्थित पाए जाने पर सात बीएलओ के खिलाफ वेतन रोकने के लिए एसडीएम ने बीएसए को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

दिबियापुर विधान सभा 203 के निर्वाचन अधिकारी/ एसडीएम अजीतमल राशिद अली खान ने रविवार को एडीएम रेखा एस चौहान के आदेश पर चार बीएलओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के अलावा सात बीलएओ के वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में एसडीएम राशिद अली खान ने बताया कि जिले में 29 दिसंबर से चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में निरीक्षण के दौरान एडीएम रेखा एस चौहान को बीएलओ रूचि तिवारी सहायक अध्यापक प्रा.वि.फतेपुरबैनी, शहाना बेगम सहायक अध्यापक प्रा.वि.दखलीपुर, श्रीचंद्र शिक्षा मित्र प्रा.वि.किल्लमपुर व अमर सिंह सहायक अध्यापक प्रा.वि.सरांय महाजनान को पूर्व में दो बार मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान बूथों से अनुपस्थित पाया।
वहीं रविवार को निरीक्षण के दौरान एडीएम ने उक्त बीएलओ को फिर से तीसरी बार बूथों से अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं उन्होंने रविवार के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सात बीएलओ प्रियंका कुमारी, कमल कांत, अनुपम वर्मा, कुसुमलता, दुर्गा नारायण, दुर्गा नारायण, अशोक कुमार के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की है। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि एडीएम के आदेश के बाद कार्रवाई के संबंध में बीएसए को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें