फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर विसरा किया सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता आरती की मौत का राज पोस्टमार्टम में भी नहीं खुला। मौत की वजह साफ न होने पर डॉक्टर ने विसरा प्रिजर्व किया है। पुलिस का कहना है कि विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हथनापुर गांव निवासी कौशलेंद्र उर्फ गौरी शंकर की शादी पांच साल पहले बुलबुलियापुर थाना तिर्वा कन्नौज की आरती से हुई थी। मंगलवार को गौरी शंकर खेतों में काम करने गया था। घर में पत्नी आरती और ढाई साल का बेचटा रूप सिंह थे। शाम को गौरीशंकर घर लौटा था। तब उसे आरती घर में ही मृत मिली थी। पुलिस ने आरती की मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा था। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि आरती की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम में इसका पता नहीं चला है। डाक्टर ने उसका विसरा प्रिजर्व किया है। उसे जल्द ही जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें