फोटो02एयूआरपी 22- मरीज से बात कर उसका हालचाल पूछती सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर ब्लाक के सुंदरीपुर गांव में सैकड़ों की संख्या में लोग बुखार, उल्टी, दस्त से ग्रसित थे। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वायरल, चिकुनगुनियां होने का अंदेश जताया था। गुरुवार को सीएमओ ने गांव पहुंच स्तिथियों का जायजा लिया। उन्होंने एक टीम को गांव में कैंप लगाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
बारिश के बाद फैली गंदगी और जलभराव के कारण गांव में कई परिवार संक्रामक बीमारियों से ग्रसित हो गए। सीएमओ ने ग्रामीणों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कहा कि सभी ग्रामीण इस बात का ध्यान रखें कि गांव में कहीं भी किसी के भी घर के बाहर गड्ढ़े आदि में पानी जमा न हो क्योंकि जमा पानी में मच्छर पनपते हैं, जो बीमारी का कारण बनते हैं।
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि जांच को लिए गए नमूनों में ज्यादातर वायरल से पीड़ित निकले हैं। उनको दवा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में भ्रमण कर मरीजों को दवाइयां दे रहीं हैं व उनके खून की जांच कर रहीं हैं। कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति गंभीर हालत में हो तो तत्काल उसे एंबुलेंस से 100 शय्या युक्त अस्पताल भिजवाएं। वहीं उन्होंने बताया कि 50 शय्या अस्पताल डेंगू वार्ड बना दिया गया है। डेंगू को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है।
फोटो02एयूआरपी 23-ग्रामीणों से गांव में साफ-सफाई रखने की अपील करतीं सीएमओ- फोटो : AURAIYA
फोटो-02एयूआरपी-25- शहर के 50 शय्या अस्पताल में बना डेंगू वार्ड। संवाद- फोटो : AURAIYA