पूरे अस्पताल को ही बदलना पड़ेगा : कमिश्नर
औरैया। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने जिले में मिशन इंद्रधनुष की हकीकत परखी। इस मौके पर एडी हेल्थ ने शहर के सैनिक कालोनी के निकट स्थित कांशीराम कालोनी में शिशु को पेंटागन की खुराक पिलाकर पोस्ट गार्ड सेंटर का शुभारंभ किया। जिले के अन्य क्षेत्रों में जाकर एमआई की प्रगति भी टटोली।
तीन महीने के लिए जिले में मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत हर महीने की 07 तारीख से करने निर्देश हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की गई। अपर निदेशक हेल्थ कानपुर मंडल डा. गिरेंद्र सिंह ने जिले का दौरा किया। मिशन के तहत बनाए गए प्लान चार्ट का अवलोकन करने के बाद एडी हेल्थ एमआई की जमीनी हकीकत परखी। वह पहले सीएमओ डा. एसबी मिश्रा व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/डीसीएमओ के साथ शहर के सैनिक कालोनी स्थित कांशीराम कालोनी गए।
कालोनी में रह रहे गरीबों के शिशुओं को पेंटागन की खुराक पिला कर एडी हेल्थ ने फीता काटकर अर्बन पोस्टगार्ड सेंटर का शुभारंभ किया। इस पर मौके पर एडी हेल्थ ने शिशुआें को पिलाई जाने वाली पेंटागन टीके की विशेषता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इस टीके से पांच प्रकार के होने वाले रोगों से भी बचाव की जानकारी दी।
एडी हेल्थ ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के साथ जिले के अन्य क्षेत्रों का भी दौरा किया।