अजीतमल। अधिकांश सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण नींद का आना है। ऐसे में कभी भी नींद आने पर वाहन न चलाएं। यह बात हालेपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सीओ अजीतमल सुरेंद्र नाथ यादव ने कही।
उन्होंने बताया कि सड़क हादसे के तीन मुख्य कारण में नींद का पूरा न होना के अलावा, तेज रफ्तार और नशेबाजी की आदत हो सकता है। वाहनों की रफ्तार तेज होने पर उस पर नियंत्रण नहीं हो पाता। वाहन चलाते समय नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिये। क्योंकि नशे में वाहन चलाने से चालक का वाहन से नियंत्रण हट जाता है और हादसा हो जाता है। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली का उपयोग कृषि कार्यों के लिए करने को कहा।
पीटीओ रेहना बानो ने यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी। एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। अचानक ब्रेक लगाने पर हादसे से बचा जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामपाल प्रजापति ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान प्रधान अरविंद पाल, अटसू चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद, निशांत कुमार, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।