फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में आढ़ती के साथ मारपीट, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। मंडी समिति में एक आढ़ती को तीन लोगों ने मिलकर पीट दिया। आढ़ती ने आरोपियों पर दुकान से 15 हजार रुपये ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वहीं, दिबियापुर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

इटावा के इकदिल कछियाई निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी नगर में स्थित मंडी समिति में सब्जी की आढ़त है। दुकान पर ऊमरी निवासी एक युवक मुनीम का काम करता था। मुनीम को दुकान से चोरी करने की जानकारी पर निकाल दिया था।
शनिवार सुबह वह अपने चाचा और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ आया और लात घूसों से पीटा। दुकान में बिक्री का रखा 15 हजार रुपये निकाल लिए। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 50 हजार रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें