फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिये की मौत पर ग्रामीणों का बवाल

Mon, 03 Aug 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर ग्राम करमपुर के पास बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दूधिये को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने एक न सुनी।
विज्ञापन


एएसपी ने जबरन जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ाकर पथराव किया। इससे एएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

ग्राम छिदामीपुर निवासी मुलायम सिंह (55) पुत्र कन्हई सिंह सोमवार की सुबह मुरादगंज से दूध बांटकर साइकिल से घर लौट रहा था। हाइवे पर ग्राम करमपुर के समीप ट्रक ने उसे कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसएसआई रामलक्ष्मण सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

मामला बेकाबू होते देख एडीएम, एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, पर ग्रामीण डीएम को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने जबरन जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया। सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

पथराव में एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को उग्र होते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी। इस पर ग्रामीण शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लाठी चार्ज में करीब 20 ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें