फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टप्पेबाजी का प्रयास कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ककोर बाजार में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने टप्पेबाजी का प्रयास कर रहे एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने चार हजार रुपये एक नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए और बदले में नकद रुपये देने की बात कही। इसके बाद वह बिना नकदी दिए मौके से भागने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव ककोर बाजार स्थित फ्रेंड्स ऑनलाइन शॉप पर शाम को एक युवक पहुंचा। वहां उसने दुकानदार से चार हजार रुपये किसी नंबर पर ऑनलाइन डलवा लिए। युवक ने दुकानदार से कहा कि वह इसके बदले उसे नकद रुपये दे देगा। रुपये ट्रांसफर होने के बाद युवक नकदी दिए बिना ही वहां से भागने लगा। दुकानदार के शोर मचाने पर आरोपी को ग्रामीणों ने पीछा किया। कुछ दूर स्थित महाविद्यालय के पास उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कानपुर देहात स्थित थाना राजपुर क्षेत्र के गांव मुबारपुर निवासी अभिषेक बताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें