फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खगीपुर के शौचालयों में जमकर खेल, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत खगीपुर में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का सोशल वेलफेयर कमेटी की टीम ने भौतिक सत्यापन किया। कमेटी को ग्राम पंचायत में बने शौचालयों व अन्य विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं देखने को मिलीं। कमेटी के लोग जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में किए गए भ्रष्टाचार से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को ग्राम पंचायत खगीपुर के मजरा दयाल नगर व खगीपुर में सोशल वेलफेयर कमेटी की टीम ने गांवों में कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। टीम ने शौचालय, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग का वर्ष 2016 से 2019 तब कराए गए कार्यों की जानकारी ली । कमेटी को सुरेश बाबू, अनिल कुमार, राम लखन, हरिनारायन, राधा देवी, उर्मिला, पूनम देवी, सुमन देवी, राधा देवी, नीतू देवी, ब्रह्मा देवी, कीर्ति देवी आदि लाभार्थियों के शौचालय अधूरे मिले। ग्रामीणों ने बताया कोई भी शौचालय मानक के अनुसार नहीं बना है। सभी बालू द्वारा बनाए गए हैं। कई गांव के लोगों से आवास के नाम पर पैसा लेकर अभी तक आवास नहीं दिया गया है। इस पर सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया की तत्काल इस समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। मौके पर अफजाल अंसारी, रामकिशोर कठेरिया, मानसिंह, कनौजी लाल, मनोज कुमार, अमन कुमार, अभी कठेरिया, रामशंकर, किशन लाल, रमेश चंद्र, अनुराग मिश्रा, उपेंद्र दुबे, मूलचंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें