फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सिंगलामऊ विद्युतीकरण से है अछूता

Sun, 07 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाग्यनगर ब्लाक की ग्राम सभा सिंगलामऊ आजादी से लेकर आज तक बिजली की रोशनी से महरूम है। हालत यह है कि गांव में विद्युतीकरण सर्वे हुए कई साल बीत चुके हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके अधिकारियों ने आज तक इस गांव में रोशनी की किरण चमकाने को कवायद करना जरूरी नहीं समझा। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर अशोक शुक्ला को सौंपा।


 
ग्राम सभा सिंगलामऊ में शासन- प्रशासन की अनदेखी के चलते आज तक बिजली की किरण नहीं चमकी है। गांव के लोग शाम होते ही ढिबरी की रोशनी में जीवन जीने को मजबूर हैं। विद्युतीकरण की मांग उठने पर खानापूर्ति करते हुए विद्युत अधिकारियों ने गांव का सर्वे तो करा लिया।
विज्ञापन



बाद इसके दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। ग्राम के लोगों ने सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दकी के नेतृत्व में ककोर मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अशोक शुक्ला को सौंपा।



ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा सिंगलामऊ के अतिरिक्त राजस्व ग्राम धरमपुर विकास से कोसों दूर है। यही नहीं गांव में सफाई कर्मी के न पहुंचने से कीचड़ से भरी नालियां बजबजा रहीं हैं। कूड़े के लगे बीमारियों को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से ग्राम सभा सिंगलामऊ के ग्राम धरमपुर को लोहिया ग्राम घोषित किए जाने की मांग की।


 
प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र कुमार दुबे, रामगोपाल, सुनील कुमार दोहरे, ओमवीर, नीरज कुमारी, रामबेटी, कुसमा देवी, पूनम, रूबी, मालती, सुमन, गुड्डी, रामवती, श्रीमती, चंद्र प्रकाश, अरविंद कुमार, प्रेम सिंह, अमर सिंह, रमाकांत, सरनाम सिंह, मोहर सिंह सहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें