फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर ग्राम विकास अधिकारी आगरा ने किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर कस्बा निवासिनी एक युवती ने आगरा जिले में तैनात वीडीओ पंचायत अकोला ब्लॉक आगरा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वीडीओ के माता-पिता भी युवती को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी वीडीओ पंचायत और उसके माता पिता व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बाबरपुर कस्बा निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगस्त 2018 में मेरी मां की मृत्यु हो गई थी और पिता बीमार रहते है। उसके भाई नहीं है। दो बहनें हैं। जिसमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। युवती ने बताया नवीन नगर मोहल्ले के रहने वाला कौशलेंद्र सेंगर 2001 में उसकी कक्षा में पढ़ता था। सहपाठी होने के कारण कौशलेंद्र से उसका मिलना-जुलना होता था। एक दिन कौशलेंद्र ने उसे घर बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विरोध किया तो कौशलेंद्र ने शादी करने का आश्वासन दिया।
वर्ष 2018 में मां की मृत्यु से पहले कौशलेंद्र सेंगर उसके घर आया और उसकी मां से बोला कि जेवरात दे दो नौकरी लग रही है। धन की जरूरत है। तो मां ने यह समझकर दे दिए कि भविष्य में शादी हो जाएगी। कौशलेंद्र की आगरा के अकोला ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति हो गई। नौकरी के दौरान उसने उसे अकोला बुलाकर आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद वह शादी की बात करने कौशलेंद्र की माता उर्मिला और पिता इंद्रपाल के पास गई। युवती का आरोप है कि दोनों ने उससे गालीगलौज की और भगा दिया। 30 नवंबर को आगरा में कौशलेंद्र ने दूसरी लड़की से शादी रचा ली। जिसकी शिकायत पुलिस से की तो पांच दिसंबर को कौशलेंद्र अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर आया और समझौते का दबाव बनाने लगा। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें