फोटो15एयूआरपी 35- अनियंत्रित होकर पलटी कार को उठवाते पुलिस कर्मी
- फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बिधूना-भरथना मार्ग पर कुदरकोट के पास रविवार की शाम बाइक से भिड़कर अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे दो लोगों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। जिससे कार सवार एक महिला भी घायल हो गई। कुदरकोट चौकी पुलिस ने दोनों बाइक सवार भाइयों व कार सवार महिला को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तीनों को सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
रविवार की देर शाम बिधूना-भरथना मार्ग पर ग्राम कुदरकोट स्थित पंप के समीप तेज रफ्तार कार के चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मारी दी। टक्कर लगते ही नगला कमले निवासी बाइक सवार दोनों भाई रोहित व मोहित पुत्र राकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद चालक का नियंत्रण कार से हट गया। कार ने सड़क किनारे पैदल कुदरकोट आ रहे कैलाश (55) पुत्र कृष्णमुरारी व राजू (26) पुत्र गेंदालाल निवासी कुदरकोट को रौंद कर खड्ड में जा गिरी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार सवार महिला नीलम (50) पत्नी रामप्रकाश निवासी इटावा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मिलते ही पहुंचे कुदरकोट चौकी इंचार्ज कालीचरण व वासुदेव ने घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तीनों गंभीर घायलों को सैफई रेफर कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।