फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के सरेंडर की चर्चा से मुस्तैद रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर की घटना के बाद से फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के कोर्ट में सरेंडर की चर्चा से पुलिस प्रशासन दिन भर चौकन्ना रहा। कचहरी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। यह आने-जाने वालों पर पैनी नजर जमाए रहे। वाहनों की चेकिंग दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के फरार होने के बाद सोशल मीडिया पर औरैया पुलिस के उसको मारे जाने की फर्जी पोस्ट से शनिवार को पूरे दिन अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस मुस्तैद रहकर अपने काम में जुटी रही। अपराधी कहीं भी सरेंडर कर सकता है। इससे प्रदेश भर में सभी जगह पुलिस अलर्ट रही। औरैया में विकास के आने की कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली। फिर भी हर पहलु पर नजर बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले की सीमाओं पर वाहन चेकिंग का सिलसिला जारी रहा। जिले की सीमा में आने व बाहर जाने वाले वाहनों की तलाशी के दौरान लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जब तक वाहनों की गहनता से तलाशी नहीं ले ली, किसी को भी आगे नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें