फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने बिजली चोरी करते चार को पकड़ा

Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया। हेल्प लाइन पर की गई शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने छापामारी कर चार बिजली चोरों को पकड़ा। जेई ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर कार्रवाई के बाद जल्द ही जुर्माना निर्धारित किया जाएगा। जुर्माना अदा न करने पर तीन साल तक की जेल भी हो सकती है।

विज्ञापन


दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोसाई का पुर्वा में चोरी की बिजली से ट्यूबवेल व सबमर्सिबल पंप चलाकर सिंचाई कर रहे तीन किसानों की बिजली हेल्प लाइन पर की गई शिकायत पर कानपुर जोन की विजिलेंस की टीम ने बुधवार की शाम गांव में छापेमारी की। टीम ने मौके पर गोसाई का पुर्वा निवासी चिंटू , चंद्रशेखर व शिववीर  को चोरी की बिजली का उपभोग करते पकड़ लिया। गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने ग्राम हर्राजपुर में घरेलू कनेक्शन से पोल्ट्री फार्म का संचालन करते पकड़ लिया। इस मामले में टीम ने पोल्ट्री फार्म संचालक सुलेखा पत्नी विपिन राजपूत के खिलाफ घरेलू बिजली का कामर्शियल के रुप में प्रयोग करने का मामला दर्ज कराया। इस संबंध में जेई विवेक खरे ने बताया कि टीम की ओर से पकड़े गए सभी के खिलाफ बिना वैध कनेक्शन के बिजली चोरी कर उपभोग करने का मामला दर्ज कराया गया है। इसमें जल्द ही इन सभी पर कर जुर्माना निर्धारण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें